इस एक्ट्रेस के कारण डायरेक्टर बने थे यश चोपड़ा, अमिताभ से शाहरुख तक को बनाया सुपरस्टार!
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
हिंदी सिनेमा के दिग्गज डायरेक्टर रहे यश चोपड़ा ने कम उम्र में ही फिल्मी दुनिया में शोहरत हासिल कर ली थी.
एक से बढ़कर एक फिल्में देने वाले यश चोपड़ा ने अपने आखिरी वक्त तक काम करते हुए फिल्मेकिंग की थी. आइए आज उनकी 14वीं डेथ एनिवर्सरी के मौके पर उनकी कुछ खास बातें जानते हैं.
इस एक्ट्रेस के कारण बने डायरेक्टर
यश चोपड़ा का जन्म 27 सितंबर 1932 को पाकिस्तान के लाहौर में हुआ था.
भारत की आजादी से पहले उनका परिवार पंजाब में आकर बस गया और फिर बाद में यश फिल्मी दुनिया में काम करने के लिए मुंबई आ गए थे. यश ने अपने बड़े भाई और 'महाभारत' के डायरेक्टर बी.आर चोपड़ा को असिस्ट किया था.
जब यश चोपड़ा असिस्टेंट डायरेक्टर थे तब उनके हुनर को दिग्गज एक्ट्रेस वैजयंती माला ने पहचाना.
यश ने अपने आखिरी इंटरव्यू में खुलासा किया था कि वैजयंती माला ने ही उन्हें डायरेक्टर बनने के लिए प्रेरित किया था. इसके बाद यश ने साल 1959 की फिल्म 'धूल का फूल' से बतौर डायरेक्टर डेब्यू किया.
अमिताभ-शाहरुख को बनाया स्टार
1975 की अमिताभ बच्चन की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'दीवार' के डायरेक्टर यश चोपड़ा रहे.
इसके अलावा उन्होंने बिग बी के साथ 'कभी कभी', 'त्रिशूल', 'काला पत्थर' और 'सिलसिला' जैसी बेहतरीन फिल्में भी बनाई थीं.
वहीं शाहरुख खान को उन्होंने अपनी बेहतरीन फिल्मों 'डर', 'दिल तो पागल है', 'वीर जारा' और 'जब तक है जान' में मौके दिए थे.
जब तक है जान यश के डायरेक्शन में बनी आखिरी फिल्म भी थी. 2012 में रिलीज हुई इस मूवी में ऋषि कपूर, नीतू कपूर, अनुष्का शर्मा, शाहरुख खान और कैटरीना कैफ जैसे स्टार्स ने काम किया था.
14 साल पहले हो गया था निधन
यश चोपड़ा ने 'मशाल', 'चांदनी', 'लम्हें
📡 स्रोत: ABP Live Film