Election Cyber Fraud: WhatsApp ग्रुप एडमिन सावधान, चुनाव से पहले राजस्थान पुलिस की बड़ी चेतावनी, भूलकर भी न करें ये गलती

Rajasthan Police Election Time Fraud Advisory : राजस्थान पुलिस ने आगामी चुनावों के लिए साइबर एडवाइजरी जारी की है. मतदाताओं, प्रत्याशियों और कार्यकर्ताओं को फर्जी लिंक, OTP, QR कोड, फिशिंग ई-मेल और डीपफेक से सावधान रहने को कहा गया है.
राजस्थान पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी वायरल सामग्री को बिना आधिकारिक पुष्टि के सच न मानें और उसे आगे फॉरवर्ड करने से पहले उसकी जांच जरूर करें. चुनाव प्रत्याशियों और राजनीतिक कार्यकर्ताओं को भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट सुरक्षित रखने की सलाह दी गई है.
📡 स्रोत: NewsData.io