एमआरपी से ज्यादा वसूला तो लगेगा जुर्माना:विधिक माप विज्ञान विभाग ने 20 से 25 अगस्त तक जांच अभियान चलाया
जैसलमेर में ग्राहकों को सामान सही दाम पर मिले और माप-तौल में गड़बड़ी न हो, इसके लिए विधिक माप विज्ञान विभाग ने 20 से 25 अगस्त तक विशेष जांच अभियान चलाया। उपभोक्ता मामले विभाग के निर्देश पर शहर की किराना दुकानों, कैंटीन और अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठानों का अचानक निरीक्षण किया गया।
जांच में एक कैंटीन में डिब्बाबंद सामान से जुड़े नियमों का उल्लंघन मिला, जिस पर 5 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया। वहीं एक जनरल स्टोर पर तय खुदरा मूल्य से कम दर पर सामान बेचने का मामला भी सामने आया, जिस पर विभाग ने नियमानुसार कदम उठाए।
किराना दुकानों और कैंटीन में हुई जांच अभियान के दौरान विभाग की टीम ने शहर के अलग-अलग इलाकों में जाकर विभिन्न व्यापारिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। टीम ने किराना दुकानों, कैंटीन और अन्य दुकानों में अचानक जांच की। इस दौरान एक कैंटीन में डिब्बाबंद सामानों से जुड़े नियमों की अनदेखी और उल्लंघन पाया गया।
नियमों का पालन नहीं करने पर विभाग ने कैंटीन संचालक पर 5 हजार रुपए का जुर्माना लगाया। इसके अलावा एक जनरल स्टोर की जांच में तय खुदरा मूल्य से कम दर पर सामान बेचे जाने का मामला सामने आया। इस मामले में भी विभाग की ओर से नियमानुसार विभागीय कदम उठाए गए।
पैक्ड सामान की जानकारी भी जांची विभाग की टीम ने जांच के दौरान पैक्ड सामान पर दर्ज जरूरी जानकारियों को भी देखा। सामान के डिब्बों पर दर्ज वजन, एमआरपी, पैकेजिंग की तारीख और बेचने वाले के पते की जांच की गई।
कार्रवाई का उद्देश्य पैक्ड सामानों पर लिखे नियमों की जांच करना, माप-तौल सही रखना और दुकानदारों द्वारा ग्राहकों से ज्यादा पैसे वसूलने की प्रवृत्ति पर रोक लगाना था।
एमआरपी से ज्यादा वसूली नहीं कर सकते विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बाजार में पारदर्शिता बनाए रखना और ग्राहकों को बिना किसी ठगी के सही गुणवत्ता वाला सामान उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है।
विधिक माप विज्ञान अधिनियम 2009 और राजस्थान विधिक माप विज्ञान प्रवर्तन नियम 2011 के तहत यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि कोई भी व्यापारी पैक्ड सामान पर तय एमआरपी से एक भी रुपया ज्यादा न वसूल सके।
दुकानदारों से नियमों का पालन करने की अपील अधिकारियों ने दुकानदारों से ग्राहकों के अधिकारों का सम्मान करने और माप-तौल व पैकेजिंग से जुड़े सभी नियमों का पालन करने की अपील की है। विभाग ने बताया कि आने वाले दिनों में भी शहर और ग्रामीण इलाकों की छोटी-बड़ी दुकानों पर सरप्राइज चेकिंग जारी रहेगी।
किसी दुकान या कैंटीन में एमआरपी से ज्यादा वसूली या तौल में गड़बड़ी मिलने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
📡 स्रोत: NewsData.io