राज्य

एमपी के 11 जिलों में बारिश, जयपुर में ओले गिरे:तमिलनाडु में भारी बारिश, नैनीताल में टेंपरेचर 12°C से नीचे पहुंचा

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 19 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
एमपी के 11 जिलों में बारिश, जयपुर में ओले गिरे:तमिलनाडु में भारी बारिश, नैनीताल में टेंपरेचर 12°C से नीचे पहुंचा

मध्य प्रदेश में आंधी-बारिश से नवरात्रि और दशहरे की तैयारियों पर असर पड़ा है। सीहोर में पंडालों के टेंट उड़ गए, जबकि महू में रावण के पुतले भी भीग गए। पिछले 24 घंटे में इंदौर-उज्जैन समेत 11 जिलों में बारिश दर्ज की गई। राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का हल्का असर बना हुआ है। जयपुर और अजमेर में रविवार को कई इलाकों में बारिश हुई और ओले भी गिरे।

टोंक और बारां जिलों में भी बरसात हुई। उत्तर प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव कमजोर पड़ने के बाद बारिश का दौर थम गया है। शनिवार को प्रदेशभर में मौसम साफ रहा। मौसम विभाग के अनुसार, अगले एक सप्ताह तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। तमिलनाडु के कोयंबटूर और चेन्नई में भारी बारिश हो रही है, जिससे शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है।

मौसम विभाग ने आगे भी भारी बारिश जारी रहने का अनुमान जताया है। उत्तराखंड में ठंड का असर बढ़ने लगा है। मसूरी और नैनीताल में न्यूनतम तापमान 12°C से नीचे दर्ज किया जा रहा है। वहीं, चारधाम और ऊंचाई वाले इलाकों में रात का पारा शून्य से नीचे पहुंच रहा है। सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति देशभर से मौसम की तस्वीरें राज्यों के मौसम की खबर बिहार: दिन-रात का तापमान 2॰C तक गिर सकता बिहार में धीरे-धीरे मौसम का मिजाज बदलने लगा है।

मौसम वैज्ञानिकों के पूर्वानुमान के मुताबिक, आज भी राज्य के सभी जिलों में मौसम के सामान्य बने रहने की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान: 10 से ज्यादा शहरों में पारा 20°C के नीचे राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से रविवार को जयपुर, सवाई माधोपुर, टोंक, बारां, अजमेर समेत कई जिलों में बारिश हुई।

जयपुर और अजमेर में ओले भी गिरे। पूरी खबर पढ़ें…

पंजाब: सुबह-शाम बढ़ी ठंड, बारिश के नहीं आसार पंजाब और चंडीगढ़ में आज को मौसम साफ रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार 24 अक्टूबर तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। पूरी खबर पढ़ें… उत्तराखंड: बद्रीनाथ और गंगोत्री में पारा माइनस में उत्तराखंड में सोमवार को मौसम साफ रहने का अनुमान है। प्रदेश के किसी भी जिले में बारिश या बर्फबारी को लेकर मौसम संबंधी चेतावनी जारी नहीं की गई है। पूरी खबर पढ़ें… छत्तीसगढ़: 12 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट छत्तीसगढ़ के 12 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट है। सुकमा से लेकर सरगुजा तक मौसम बिगड़ा रह सक

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।