एमपी में 2 विभागों में बड़े पद के लिए बढ़ी रार, एसीएस अफसर की लग सकती है लॉटरी

MP ACS News : एमपी के प्रशासनिक गलियारों में शनिवार सुबह से ही हलचल मची है। राज्य सरकार ने शुक्रवार को जो थोकबंद तबादले किए उसकी ही चर्चा चल रही है। कई वरिष्ठ अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है जिससे प्रशासनिक कामकाज भी प्रभावित हो गया है।
अनेक विभागों में आज का दिन वर्तमान अफसर की विदाई और नवागत के स्वागत की कवायद में ही बीतेगा। इस बीच प्रदेश में कुछ बड़े पदों पर नियुक्तियों की भी चर्चा है। बताया जा रहा है, अगस्त के अंत तक एक बड़ी प्रशासनिक सर्जरी होनी है। इसमें उज्जैन में नियुक्ति के लिए कई अफसर कोशिश कर रहे हैं।
स्वास्थ्य या पीडब्ल्यूडी का जिम्मा एसीएस अफसर को दिया जा सकता है।
📡 स्रोत: Patrika Bhopal