एमपी में ABVP क्यों कर रही प्रदर्शन? इंदौर में बैरिकेड तोड़े और ग्वालियर में जमकर नारेबाजी

ABVP Protest In Madhya Pradesh: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ABVP ने आज मध्य प्रदेश में राज्यव्यापी आंदोलन किया. प्रदेश के सरकारी कॉलेज की व्यवस्थाओं को लेकर एबीवीपी ने प्रदेश स्तर पर रैली निकाली, प्रदर्शन किया और प्रशासन को ज्ञापन सौंपा. इस दौरान इंदौर में तो ABVP कार्यकर्ता जबरन कलेक्ट्रेट में घुस गए.
वहीं बैतूल में कलेक्टर के ऑफिस को ही घेर लिया. एबीवीपी की तरफ से इसे 'विद्यार्थी हुंकार अभियान' नाम दिया गया था.
📡 स्रोत: News18 Hindi MP