एमपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 13 सीईओ को हटाया, 4 अफसरों को अहम जिम्मेदारी

MP IAS : मध्यप्रदेश सरकार ने जनविश्वास अभियान के तीसरे सप्ताह शुक्रवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया। इसके अंतर्गत 13 जिला पंचायत सीईओ बदले गए हैं। 4 अफसरों को अच्छी पोस्टिंग दी गई है। धार जिला पंचायत सीईओ अभिषेक चौधरी को ग्वालियर नगर निगम की कमान दी है। सरकार ने कुल 32 आइएएस का तबादला कर दिया है।
इनमें से कुछ आइएएस को जनता व जनप्रतिनिधियों से मिले फीडबैक के आधार पर हटाया गया है। कुछ अधिकारियों को काम करने के लिए पर्याप्त समय देने के बाद दूसरी जिम्मेदारी दी। वहीं, 9 आइएएस एसडीएम बनाए गए।
📡 स्रोत: Patrika Bhopal