एमपी में बाढ़...नदियां उफान पर, डैम के गेट खुले:ग्वालियर-चंबल, सागर में आज स्ट्रॉन्ग सिस्टम; अब तक 30 इंच से ज्यादा बारिश
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →पूर्वी हिस्से के बाद अब मानसूनी सिस्टम पश्चिमी हिस्से को भी तरबतर कर रहा है। इससे कई जिलों में बाढ़ के हालात हैं। नर्मदा समेत कई नदियां उफान पर हैं। बरगी, भदभदा और कलियासोत डैम के गेट खुल चुके हैं। भोपाल समेत 12 जिलों में कोटे से ज्यादा बारिश हो गई है। रविवार को ग्वालियर, चंबल और सागर संभाग के 15 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी है।
शनिवार को सीधी के कैमूर पहाड़ की मूड़ा घाटी में लैंडस्लाइड के कारण सीधी-UP मार्ग बंद हो गया। बारिश के चलते सड़क पर बड़े पत्थर और पेड़ गिर गए थे। सड़क के नीचे 100 फीट से ज्यादा गहरी खाई होने से यहां हादसे का खतरा भी बढ़ गया। छतरपुर में मूसलाधार बारिश के चलते सभी स्कूल बंद रहे। लवकुशनगर में कच्चा मकान ढह गया।
उमरिया में बाढ़ में एक महिला बह गई। मैहर में पुलों के ऊपर से पानी बहने के कारण मुकुंदपुर मार्ग बंद है। भोपाल में भदभदा के बाद कलियासोत डैम के गेट भी खुल गए। इससे कलियासोत नदी किनारे रहने वाले लोगों को अलर्ट रहने को कहा गया है। आज इन जिलों में बारिश
मौसम केंद्र (IMD) भोपाल ने शनिवार को ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, राजगढ़, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सागर, दमोह, पन्ना और सतना में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, भोपाल, रायसेन, सीहोर, विदिशा, इंदौर, धार, आलीराजपुर, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, झाबुआ, उज्जैन, नीमच, आगर-मालवा, मंदसौर, शाजापुर, देवास, रतलाम, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, श्योपुर, जबलपुर, कटनी, छिंदवाड़ा, सिवनी, नरसिंहपुर, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, पांढुर्णा, रीवा, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, शहडोल, उमरिया और अनूपपुर में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश का दौर जारी रहेगा।
शनिवार की बारिश और बाढ़ से जुड़ी तस्वीरें देखिए… अगले 3 दिनों तक दिखेगा असर
मौसम विशेषज्ञों की माने तो 6 सितंबर को भी सिस्टम की सक्रियता रहेगी। हालांकि, इंदौर में तेज बारिश होने का अनुमान नहीं है। 7, 8 और 9 सितंबर को भी कुछ जिलों में तेज बारिश होने का अनुमान है। 23 जिलों में ज्यादा बारिश
IMD की माने तो अनूपपुर, छतरपुर, मैहर, मंडला, मऊगंज, निवाड़ी, पन्ना, सतना, शहडोल, सीधी, सिंगरौली, टीकमगढ़, उमरिया, भिंड, भोपाल, बुरहानपुर, दतिया, गुना, ग्वालियर, खरगोन, राजगढ़, श्योपुर और शिवपुरी में ही औसत से ज्यादा बारिश दर्ज की गई। 32 जिलों में 1
📡 स्रोत: Dainik Bhaskar
💡 पृष्ठभूमि (Background)
एमपी में लगातार 30 इंच से अधिक बारिश के कारण नर्मदा तथा अन्य नदियाँ उफान पर हैं, ग्वालियर, चंबल, सागर सहित 15 जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी जारी है। यह विषय मानसूनी वर्षा के बढ़ते प्रभाव और जल प्रबंधन की चुनौतियों को दर्शाता है। खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि बाढ़ से कृषि, आवास और परिवहन प्रभावित हो रहे हैं, जिससे आर्थिक नुकसान और जीवन-धमकी बढ़ रही है। आम जनता पर इसका असर पानी की कमी, बाढ़ से घरों और खेतों का नुकसान, तथा स्वास्थ्य जोखिम में वृद्धि के रूप में महसूस होगा।