एमपी में डॉक्टर बनना अब और भी महंगा, 10% बढ़ गई फीस

MP News : मध्य प्रदेश में डॉक्टर बनने का सपना देख रहे छात्रों के लिए अब निजी मेडिकल कॉलेजों से पढ़ाई करना अब और भी महंगा पड़ेगा। प्रदेश में एमबीबीएस की फीस में 10 फीसदी तक की बढ़ोतरी कर दी गई है। निजी कॉलेजों में सालाना फीस अब 18.08 लाख रुपए तक पहुंच गई है।
यानी पिछले साल के मुकाबले छात्रों को 1.58 लाख रुपए ज्यादा देने होंगे। हालांकि, राहत की बात ये है कि, सरकारी मेडिकल कॉलेजों में फीस में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। लेकिन, जैसा की भी जानते हैं कि, सरकारी कॉलेजों में एविलेबिल सीट्स के हिसाब से कटऑफ नंबर लाने वाले को ही ये लाभ मिलेगा।
📡 स्रोत: Patrika Bhopal