देश

एमपी में खतरनाक सांपों पर देश का सबसे बड़ा सर्वे, 5 इलाकों में कोबरा- करैत ढूंढ रही WII

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 28 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
एमपी में खतरनाक सांपों पर देश का सबसे बड़ा सर्वे, 5 इलाकों में कोबरा- करैत ढूंढ रही WII

MP Snake Survey : मध्यप्रदेश में ‘जहरीले सांपों की गिनती’ की गिनती की जा रही है। राज्य के 5 इलाकों में कोबरा, करैत जैसे खतरनाक सांपों के बिल ढूंढे जा रहे हैं। वाइल्डलाइफ़ इंस्टीट्यूट ऑफ़ इंडिया (WII) देहरादून के तत्वावधान में यह काम किया जा रहा है। मध्यप्रदेश का वन विभाग भी इसमें सहयोग कर रहा है।

WII और वन विभाग के अधिकारी स्नेक सेंसस की बजाए इसे सांपों का सर्वे बता रहे हैं। उनका कहना है कि यह सांपों की पारंपरिक गणना नहीं है बल्कि उनकी अलग-अलग प्रजातियों, मौजूदगी, संख्या के रुझान और प्राकृतिक व्यवहार को समझने का वैज्ञानिक प्रयास है। इसे सांपों के संबंध में देश का सबसे बड़ा सर्वे बताया जा रहा है।

सर्वे के लिए मार्च में वर्कशाप आयोजित की गई। इसके बाद बाकायदा ट्रेनिंग दी गई और सर्वे शुरु कर दिया गया।

📡 स्रोत: Patrika Bhopal

📰 पूरी खबर पढ़ें (Patrika Bhopal पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।