एमपी में होगा “कुछ बड़ा”, सीएम मोहन यादव जाएंगे दुबई, पीएम नरेंद्र मोदी आएंगे भोपाल

GIS 2027 : एमपी में बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। मोहन यादव सरकार ग्लोबल इन्वेस्टर समिट (जीआइएस) 2027 के आयोजन की तैयारियों में जुट गई है, इसका पहला न्योता यूएई के निवेशकों को दिया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव खुद न्योता देने 6 सितंबर को दुबई जा रहे है, जहां वे एक स्थानीय कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
निवेशकों से मिलेंगे और उन्हें मप्र आने का न्योता देंगे। 2 जनवरी 2027 में प्रस्तावित इस कार्यक्रम में शामिल होने पीएम नरेंद्र मोदी के भोपाल आने की संभावना है।
📡 स्रोत: Patrika Bhopal