एमपी नगर जोन-1 में वर्षों पुराने अतिक्रमण पर निगम का एक्शन, अवैध टेम्पो जब्त
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
भोपाल। एमपी नगर जोन-1 में विशाल मेगा मार्ट के सामने वर्षों से जमे अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम ने कार्रवाई करते हुए कई टेम्पो हटाए। निगम की शाम की कार्रवाई के दौरान ऐसे टेम्पो भी हटाए गए, जिनमें कथित तौर पर बिजली के कनेक्शन तक लगे हुए थे।
अतिक्रमण अधिकारी नासिर खान के नेतृत्व में नगर निगम की टीम ने मौके पर कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान बिरयानी एक्सप्रेस के नाम से संचालित एक बड़े टेम्पो को भी जब्त कर निगम के स्टोर में पहुंचाया गया। बताया गया कि ये टेम्पो लंबे समय से मौके पर खड़े होकर कारोबार के लिए इस्तेमाल किए जा रहे थे।
नगर निगम के अपर आयुक्त अभिषेक सिंह और डिप्टी कमिश्नर हीरेंद्र कुशवाहा के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई के बाद विशाल मेगा मार्ट के सामने सड़क पर यातायात व्यवस्था सुचारू होने की बात कही गई है।
संस्था वॉच लीग की संयोजक चंदना अरोरा ने कार्रवाई के लिए निगम अधिकारियों के प्रति आभार जताया। उन्होंने निगम कमिश्नर से आग्रह किया कि अतिक्रमण हटाए जाने के बाद खाली हुई जगह पर बेंच, पौधे और पेड़ लगाए जाएं, ताकि क्षेत्र को आकर्षक बनाया जा सके और दोबारा अतिक्रमण की संभावना भी कम हो।
वॉच लीग की ओर से एमपीईबी के वरिष्ठ अधिकारियों को सड़क पर लगे बिजली मीटरों की जानकारी भी दी गई है। संस्था ने बिना पते के लगाए गए बिजली मीटरों को लेकर जिम्मेदारी तय करने और लापरवाही पाए जाने पर संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
नगर निगम की ओर से क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई आगे भी जारी रहने की बात कही गई है।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
एमपी नगर जोन-1 में विशाल मेगा मार्ट के सामने वर्षों से जमे अतिक्रमण को हटाने के लिए नगर निगम ने कार्रवाई की। यह विषय अतिक्रमण और अवैध टेम्पो के हटाने से संबंधित है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह शहरी अवसंरचना और सार्वजनिक स्थानों के सही उपयोग को सुनिश्चित करती है, तथा अवैध बिजली कनेक्शन से जुड़े सुरक्षा जोखिमों को दूर करती है। आम जनता पर इसका असर सकारात्मक होगा, क्योंकि साफ-सुथरे और सुरक्षित सड़क परिवेश से यातायात सुगम होगा, व्यापारिक गतिविधियाँ बेहतर होंगी और बिजली कटौती तथा आग के खतरे कम हों