एमपी में नया सिस्टम एक्टिव: भोपाल, उज्जैन-ग्वालियर संभाग में होगी तेज बारिश, उफान पर नर्मदा

MP weather : मध्य प्रदेश में इस मानसूनी सीजन में औसत 25.5 इंच बारिश हो चुकी है, जो कुल कोटे की 68 प्रतिशत है। अब तक 11 फीसदी पानी कम गिरा है। इस वजह से प्रदेश के 40 जिलों में कम बारिश दर्ज हुई है। 15 जिले ही ऐसे हैं, जहां औसत से ज्यादा पानी गिर चुका है।
इधर, नेमावर समेत नर्मदा के ऊपरी क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश तथा डैम के गेट खोलने से नेमावर में नर्मदा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। नर्मदा जल सिद्धनाथ घाट तक पहुंचा चुका है, पेढ़ी घाट पूरी तरह से जलमग्न हो गया है।
📡 स्रोत: Patrika Bhopal