एमपी के राज्यसभा सांसद को बड़ी जिम्मेदारी, बीजेपी ने गुजरात का प्रभार सौंपा

tarun chugh : एमपी के राज्यसभा सांसद तरुण चुघ को एक और बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। बीजेपी ने उन्हें गुजरात का चुनाव प्रभारी बनाया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने मंगलवार को यह नियुक्ति की। उन्होंने उत्तर प्रदेश, पंजाब और गुजरात के लिए नए राज्य प्रभारी और सह-प्रभारियों की नियुक्तियां कीं जिनमें तरुण चुघ का नाम भी शामिल है। उन्हें गुजरात का चुनाव प्रभारी का जिम्मा सौंपा गया है। खास बात यह है कि गुजरात में अगले साल ही चुनाव हैं।
📡 स्रोत: Patrika Bhopal