भोपाल

एमपी में स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव, 16 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 8 इंच बारिश का अनुमान

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 22 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
एमपी में स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव, 16 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 8 इंच बारिश का अनुमान

MP Weather Update : मध्य प्रदेश में इन दिनों मानसूनी ट्रफ, चक्रवातीय घेरा और लो प्रेशर एरिया का अधिक प्रभाव देखने को मिल रहा है। एक साथ इन प्रभावी प्रणालियों के सक्रीय होने के चलते प्रदेश के अधिकतर इलाकों में अति भारी, भारी और मध्यम बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम सक्रीय है।

यही कारण है कि, सूबे के पूर्वी इलाकों में बीते दो दिनों से भारी बारिश का दौर देखने को मिल रहा है। प्रभावित क्षेत्रों में लगभग सभी नदी नाले उफान पर हैं, जबकि अधिकतर निचले इलाकों में बाढ़ के हालात हैं।

राजधानी भोपाल स्थित राज्य मौसम विभाग की ओर से शनिवार को भी प्रदेश के 16 जिलों में अति भारी और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

📡 स्रोत: Patrika Bhopal

📰 पूरी खबर पढ़ें (Patrika Bhopal पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।