खेल

एमपीसीए पुरस्कार समारोह 2026: मध्य प्रदेश के क्रिकेटर्स को बांटे गए 2.94 करोड़ रुपए

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 27 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
एमपीसीए पुरस्कार समारोह 2026: मध्य प्रदेश के क्रिकेटर्स को बांटे गए 2.94 करोड़ रुपए

इंदौर, 26 अगस्त (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश क्रिकेट संगठन (एमपीसीए) ने बुधवार को ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में अपना वार्षिक पुरस्कार समारोह आयोजित किया। इस कार्यक्रम में राज्य के पुरुष और महिला क्रिकेटरों को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। खिलाड़ियों को करीब 2.94 करोड़ रुपए की पुरस्कार राशि दी गई।

इस दौरान पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर जवागल श्रीनाथ और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम में वरिष्ठ खिलाड़ियों से लेकर जूनियर क्रिकेटर्स और कोच को सम्मानित किया गया।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।