एम्स भोपाल में हिंदी पखवाड़े का समापन, मातृभाषा के प्रयोग पर जोर
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
16 से 30 सितंबर तक आयोजित हुए विभिन्न कार्यक्रम
नौ प्रतियोगिताओं के जरिए हिंदी को प्रोत्साहित किया गया, मरीजों से सरल हिंदी में संवाद की अपील
भोपाल, अक्टूबर 01: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान-एम्स भोपाल में 16 से 30 सितंबर तक हिंदी पखवाड़े का आयोजन किया गया। इस दौरान हिंदी को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम और प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। समापन समारोह में मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त पुलिस महानिदेशक पवन कुमार जैन ने हिंदी को मान और स्वाभिमान की भाषा बताते हुए मातृ-भाषा के अधिकाधिक प्रयोग का आह्वान किया।
वहीं, एम्स भोपाल के कार्य-पालक निदेशक लेफ्टिनेंट जनरल डॉ. नरेंद्र कोतवाल ने सरल भाषा के प्रयोग पर जोर दिया और चिकित्सकों से मरीजों के साथ हिंदी में संवाद करने की अपील की। पखवाड़े के दौरान हिंदी निबंध, राज-भाषा शब्दावली अनुवाद, राजभाषा ज्ञान सहित नौ प्रतियोगिताएं हुईं।
---------------