एम्स भोपाल में ‘रन फॉर लाइफ–रन अगेंस्ट कैंसर’ का आयोजन, दिया जागरूकता का संदेश
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
ग्रीन रन में बच्चों, बुजुर्गों और कैंसर को मात दे चुके लोगों ने लिया हिस्सा;
समय पर जांच, उपचार और नियमित व्यायाम के महत्व पर दिया जोर
भोपाल, 25 अक्टूबर: कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने, समय पर जांच और उपचार का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से एम्स भोपाल में ‘रन फॉर लाइफ–रन अगेंस्ट कैंसर’ ग्रीन रन का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न आयु वर्ग के लोगों ने भाग लेकर कैंसर के खिलाफ जागरूकता का संदेश दिया। कार्यक्रम में कैंसर को मात देकर स्वस्थ जीवन जी रहे लोगों का सम्मान भी किया गया।
एम्स भोपाल के सर्जिकल ऑन्कोलॉजी विभाग ने अन्य विभागों के सहयोग से इस ग्रीन रन का आयोजन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एम्स दरभंगा के कार्यपालक निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रोफेसर डॉ. माधवानंद कर उपस्थित रहे। उन्होंने कैंसर की शीघ्र पहचान, समय पर उपचार और नियमित शारीरिक व्यायाम के महत्व पर जोर दिया।
उन्होंने कहा कि कैंसर से घबराने के बजाय चिकित्सकों से परामर्श लेकर समय पर उपचार कराना चाहिए। प्रतिभागियों की आयु और क्षमता के अनुसार तीन श्रेणियां बनाई गईं। इनमें बुजुर्गों, बच्चों, मरीजों और कैंसर से उबर चुके लोगों के लिए एक किलोमीटर की ग्रीन वॉक, आम नागरिकों और संस्थान के सदस्यों के लिए तीन किलोमीटर की फन रन तथा धावकों के लिए पांच किलोमीटर की ग्रीन रन आयोजित की गई।
--------
होल्ड अप- प्रो (डा) माधावानंद कर कार्यपालक निदेशक एम्स दरभंगा
बाइट डा रुखसाना खान AIIMS,प्रतिभागी