अपराध

एम्स के गेट पर मामूली तकरार ने लिया खौफनाक मोड़, इमाम खान पर हमला—दो हमलावर फरार

लेखक: Aazam Lala अंतिम अपडेट: 26 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
एम्स के गेट पर मामूली तकरार ने लिया खौफनाक मोड़, इमाम खान पर हमला—दो हमलावर फरार

भोपाल। राजधानी में कानून के खौफ पर सवाल खड़े करती एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। एम्स अस्पताल के गेट नंबर-3 के सामने मामूली विवाद और धक्का-मुक्की के बाद दो अज्ञात लोगों ने इमाम खान नामक व्यक्ति पर कथित तौर पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।

बताया जा रहा है कि मामूली कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में तब्दील हो गई और देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि इमाम खान गंभीर रूप से घायल हो गए। वारदात के बाद दोनों कथित हमलावर मौके से फरार हो गए। फिलहाल हमलावरों की पहचान नहीं हो सकी है।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि एम्स जैसे बड़े अस्पताल के गेट पर वारदात होती रही और तमाशबीन देखते रहे। आरोप है कि मौके पर मौजूद अस्पताल के गार्ड भी तत्काल बीच-बचाव के लिए आगे नहीं आए और न ही समय रहते पुलिस को सूचना दिए जाने की बात सामने आई है।

घटना के बाद अब प्रशासन से मांग उठ रही है कि एम्स गेट नंबर-3 पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जाए, ताकि हमलावरों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा सके। मामूली विवाद पर इस तरह हमला होना राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

क्या सार्वजनिक जगहों पर अब कानून का खौफ खत्म होता जा रहा है? घायल इमाम खान को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में पुलिस की आधिकारिक कार्रवाई और हमलावरों की गिरफ्तारी का इंतजार है।

A
Aazam Lala

आज़म लाला भोपाल के वरिष्ठ पत्रकार हैं, जो लंबे समय से जनसमस्याओं और सामाजिक मुद्दों को अपनी पत्रकारिता के माध्यम से सामने लाते हैं। वे जमीनी स्तर की खबरों और जनसरोकार से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाते हैं।