एनआईटी रायपुर द्वारा राजिम में ‘स्वच्छता अभियान’ चलाया गया
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
रायपुर, 1 अक्टूबर 2026
स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान-एनआईटी रायपुर द्वारा राजिम में ‘स्वच्छता अभियान’ चलाया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने श्रमदान कर आसपास के क्षेत्रों की सफाई की। उन्होंने लोगों को कचरे का पृथक्करण कर निर्धारित स्थलों पर निस्तारण करने, एकल-उपयोग प्लास्टिक का उपयोग बंद करने और खुले में कचरा नहीं फेंकने का संदेश दिया। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा स्वच्छता रैली भी निकाली गई।
वहीं, संस्थान की साहित्यिक समिति ‘लिटराटी’ द्वारा “स्वच्छता से समृद्धि” विषय पर केंद्रित निबंध लेखन प्रतियोगिता भी आयोजित की गई।