अपराध

एनएच-48 पर लोक परिवहन बस ट्रेलर से टकराई, 8 सवारियां घायल

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 9 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
एनएच-48 पर लोक परिवहन बस ट्रेलर से टकराई, 8 सवारियां घायल

पावटा के बावड़ी मंदिर के पास फ्लाईओवर निर्माण के चलते जाम में हुआ हादसा, 7 घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी

कोटपूतली-बहरोड़, 8 अक्टूबर। जयपुर-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग-48 पर पावटा उपखंड क्षेत्र में बावड़ी मंदिर के पास फ्लाईओवर निर्माण कार्य के चलते लगे जाम में एक लोक परिवहन सेवा की बस आगे चल रहे ट्रेलर से टकरा गई। हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। दुर्घटना में 8 सवारियां घायल हो गईं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। प्रागपुरा थाना हेड कांस्टेबल पूरणमल ने बताया कि दुर्घटना में 8 यात्री घायल हुए हैं। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को उप जिला अस्पताल पावटा पहुंचाया।

अस्पताल में घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया। उपचार के बाद 7 घायलों को छुट्टी दे दी गई, जबकि एक घायल का उपचार जारी है। हादसे के बाद पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बस और ट्रेलर को मौके से हटवाया, जिसके बाद हाईवे पर यातायात व्यवस्था सुचारू करवाई गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। हादसे के संबंध में चिकित्साकर्मियों, पुलिस और बस चालक के बयान भी लिए जा रहे हैं।

वीडियो बाइट : डॉ. राजेश, चिकित्सा अधिकारी, उप जिला अस्पताल, पावटा

वीडियो बाइट : पूरणमल, हेड कांस्टेबल, प्रागपुरा थाना

वीडियो बाइट : लख्मीचंद, बस चालक

🎙️ वॉयस ऑफ क्रांति का मत

इस दुर्घटना से हमें यह सिखने को मिलता है कि सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता और समय पर रख-रखाव अनिवार्य है। निर्माण कार्य के दौरान ट्रैफ़िक प्रबंधन को सुदृढ़ करना चाहिए, ताकि जाम से बचा जा सके और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो। हमें आपसी सहमति और समन्वय से ऐसे हादसों को रोकने की जिम्मेदारी उठानी चाहिए। पीड़ितों के परिवार के प्रति संवेदना के साथ, हम सभी को मिलकर सुरक्षित परिवहन के लिए प्रतिबद्ध होना चाहिए।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।