एनएच किनारे से अवैध कब्जे हटाएगी नाहन नगर परिषद, नगर परिषद अध्यक्ष ने अधिकारियों के साथ किया दौरा
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
सितंबर 29, सिरमौर (हिमाचल प्रदेश): सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में नगर परिषद द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे लोगों द्वारा किए गए अवैध कब्जों को हटाने की तैयारी की जा रही है। नगर परिषद अध्यक्ष उपमा धीमान ने आज अधिकारियों के साथ विभिन्न स्थानों का दौरा किया इस दौरान नगर परिषद, एनएच अथॉरिटी और राजस्व विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
नगर परिषद की जमीनों पर किए गए अवैध कब्जों को हटाने की दिशा में नगर परिषद ने लम्बे समय बाद कदम बढ़ाए हैं। नगर परिषद की अध्यक्षा उपमा धीमान ने बताया कि नगर परिषद के दायरे में एनएच की सभी जमीनों को चिन्हित किया जा रहा है और आने वाले समय इन जमीनों का इस्तेमाल नगर परिषद आमदनी के नजरिए से करेंगे उन्होंने यह भी कहा कि कई स्थानों पर लोगों द्वारा अभय तरीके से कब्जे की गए हैं जिन्हें जल्द हटाया जाएगा।
उपमा धीमान ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे पैदल चलने वाले लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए फुटपाथ बनाने की योजना भी तैयार की जा रही है। इसके लिए नगर परिषद अपनी जमीन राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को उपलब्ध करवाएगी, ताकि सड़क किनारे पैदल चलने वालों को सुरक्षित रास्ता मिल सके।
नगर परिषद का उद्देश्य शहर में बेहतर यातायात व्यवस्था के साथ-साथ पैदल यात्रियों की सुविधा सुनिश्चित करना है।