व्यापार

एनपीसीआई ने चुनिंदा व्यक्ति-से-व्यापारी यूपीआई लेनदेन पर एम.डी.आर. के कार्यान्वयन को स्थगित किया

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 15 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
एनपीसीआई ने चुनिंदा व्यक्ति-से-व्यापारी यूपीआई लेनदेन पर एम.डी.आर. के कार्यान्वयन को स्थगित किया

भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एन.पीसी.आई.) ने चुनिंदा व्यक्ति-से-व्यापारी यूपीआई लेनदेन पर व्यापारी छूट दर -एम.डी.आर. के कार्यान्वयन को स्थगित कर दिया है। इससे पहले एन.पीसी.आई. ने यह दर आज से लागू करने की घोषणा की थी, लेकिन अब नई दर दिवाली के बाद लागू की जाएगी।

भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि यूपीआई और सेवा संचालन समिति ने त्योहारी मौसम को ध्यान में रखते हुए, चुनिंदा व्यक्ति-से-व्यापारी यूपीआई लेनदेन पर एम.डी.आर. को दिवाली के तुरंत बाद लागू करने का निर्णय लिया है। कंपनी ने कहा कि तिथि की सूचना बाद में दी जाएगी।

कंपनी ने बताया कि दो लोगों के बीच किया जाने वाला हर यूपीआई लेनदेन शुल्क मुक्‍त रहेगा। इसमें धन राशि की कोई सीमा नहीं है। एमडीआर शुल्क केवल दो हजार रुपये से अधिक के व्यक्ति-से-व्यापारी लेनदेन पर ही लागू होगा।

लगभग 96 प्रतिशत व्यक्ति-से-व्यापारी यूपीआई लेनदेन अप्रभावित रहेंगे। व्यक्ति-से-व्यक्ति-व्यापारी श्रेणी के अंतर्गत यूपीआई क्यूआर कोड के माध्यम से प्रति माह एक लाख रुपये तक प्राप्त करने वाले स्ट्रीट वेंडर्स सहित छोटे व्यापारियों को सभी लेनदेन पर शून्य एमडीआर का लाभ मिलता रहेगा।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।