राज्य

एनर्जी सेक्टर में अडानी का दबदबा: AESL को महाराष्ट्र में मिला 4,700 करोड़ का प्रोजेक्ट

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 26 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
एनर्जी सेक्टर में अडानी का दबदबा: AESL को महाराष्ट्र में मिला 4,700 करोड़ का प्रोजेक्ट

दिग्गज कारोबारी गौतम अडानी की कंपनी अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड (AESL) के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है.

कंपनी ने महाराष्ट्र में 4,500 MW रिन्यूएबल पावर ग्रिड के लिए 4,700 करोड़ रुपये का बड़ा सौदा किया है. महाराष्ट्र में कंपनी के हासिल किए इस कॉन्ट्रैक्ट का मकसद राज्य में 4,500 मेगावाट (MW) रिन्यूएबल और स्टोरेज पावर का ट्रांसमिशन करना है.

यानी कि इसके जरिए महाराष्ट्र में सोलर और विंड जैसी रिन्यूएबल एनर्जी (नवीकरणीय ऊर्जा) से पैदा होने वाली बिजली उन क्षेत्रों तक पहुंचाई जाएगी, जहां बिजली की मांग सबसे ज्यादा है. कब तक पूरा होगा काम? अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड (AESL) के लिए इस पूरे प्रोजेक्ट की समयसीमा को पूरा करने के लिए 36 महीने (3 साल) है.

यानी कि कंपनी को इस तय समय के भीतर प्रोजेक्ट से जुड़ा काम पूरा करना है. कंपनी इस प्रोजेक्ट को 'सतारा पावर ट्रांसमिशन लिमिटेड' (Satara Power Transmission Limited) नाम की एक विशेष कंपनी (SPV) के तहत तैयार करेगी.

अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड के CEO कंदर्प पटेल ने इसे लेकर कहा, ''पंप्ड स्टोरेज प्रोजेक्ट्स, ग्रिड में बड़े पैमाने पर रिन्यूएबल एनर्जी को स्टोर करने के लिए जरूरी फ्लेक्सिबिलिटी और भरोसेमंदता देकर भारत के क्लीन एनर्जी ट्रांजिशन में एक अहम भूमिका निभा रहे हैं.

सतारा ट्रांसमिशन प्रोजेक्ट एक जरूरी ट्रांसमिशन बैकबोन बनाएगा, जो रिन्यूएबल एनर्जी को बाहर भेजने के साथ एनर्जी को स्टोर करने का भी काम करेगा''

उन्होंने आगे कहा, ''इससे दक्षिणी और पश्चिमी भारत के बीच बिजली की कनेक्टिविटी मजबूत होगी.'' वह आगे कहते हैं कि AESL भविष्य के लिए तैयार ट्रांसमिशन इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है, जो रिन्यूएबल एनर्जी के विकास को बढ़ावा देता है, ग्रिड की स्थिरता को बेहतर बनाता

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।