भोपाल

एनसीएलटी ई-नीलामी में मनीदीप एंटरप्राइजेज को मिला संपत्ति का कब्जा

लेखक: Santosh Yogi अंतिम अपडेट: 10 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
एनसीएलटी ई-नीलामी में मनीदीप एंटरप्राइजेज को मिला संपत्ति का कब्जा

भोपाल। बाबड़िया कलां स्थित आईबीडी किंग्स पार्क की संपत्ति का भौतिक कब्जा गुरुवार को मनीदीप एंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर मनीष सिंह चौहान को सौंप दिया गया। राष्ट्रीय कंपनी विधि अधिकरण की ई-नीलामी प्रक्रिया के तहत संपत्ति खरीदी गई थी।

वर्ड वे स्कूल के पास स्थित परिसर में परिसमापक के प्रतिनिधियों ने आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन कर कानूनी औपचारिकताएं पूरी कीं। इसके बाद संपत्ति का आधिपत्य मनीष सिंह चौहान को सौंपा गया। इस दौरान उनके प्रतिनिधि संजय सिंह, शाकिब अहमद सहित अन्य संबंधित लोग मौजूद रहे। कार्रवाई शांतिपूर्ण और निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार संपन्न हुई।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

यह खबर भोपाल के बाबड़िया कलां में स्थित आईबीडी किंग्स पार्क की संपत्ति के नीलामी के बाद मनीदीप एंटरप्राइजेज को कब्जा मिलने के बारे में है। राष्ट्रीय कंपनी विधि अधिकरण की ई-नीलामी प्रणाली के तहत यह संपत्ति खरीदी गई और मनीष सिंह चौहान को सौंप दी गई। यह घटना महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दिखाती है कि सरकारी नीलामी प्रक्रिया से निजी कंपनियों को संपत्ति प्राप्त करने का अवसर मिलता है, जिससे संपत्ति बाजार में पारदर्शिता और प्रतिस्पर्धा बढ़ती है। आम जनता पर इसका असर यह हो सकता है कि भविष्य में ऐसी नीलामियों

S
Santosh Yogi

संतोष योगी भोपाल के वरिष्ठ पत्रकार हैं जो भोपाल जिला एवं आसपास की घटनाओं को प्रमुखता से कवर करते हैं।