अपराध

एनसीपी विधायक रोहित पवार के PA की बेटी की मौत:बारामती में नाले के पास नाबालिग का शव मिला; घर से नाराज होकर निकली थी

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 23 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
एनसीपी विधायक रोहित पवार के PA की बेटी की मौत:बारामती में नाले के पास नाबालिग का शव मिला; घर से नाराज होकर निकली थी

महाराष्ट्र के पुणे जिले के बारामती में एनसीपी (एसपी) विधायक रोहित पवार के पर्सनल असिस्टेंट (PA) की 12 साल की बेटी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, बच्ची रोहित पवार के PA की बेटी थी। उसका शव रविवार सुबह बारामती तहसील के साईनगर इलाके में घर के नाले के पास मिला।

शनिवार को किसी बात को लेकर बच्ची का अपनी मां से मामूली विवाद हुआ था। इसके बाद वह नाराज होकर घर से बाहर चली गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत की वजह स्पष्ट होगी पुलिस के मुताबिक, जब बच्ची काफी देर तक घर नहीं लौटी तो परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की।

रविवार सुबह बच्ची का शव घर के पास मिलने की सूचना पुलिस को मिली। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए बारामती सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल भेज दिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर मौत की वजह स्पष्ट होगी। खबर लगातार अपडेट हो रही है…

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।