मनोरंजन

एनटी रामा राव से यश तक, रावण के रूप में इन 10 कलाकारों ने छोड़ी गहरी छाप

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 18 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
एनटी रामा राव से यश तक, रावण के रूप में इन 10 कलाकारों ने छोड़ी गहरी छाप

दशहरे पर रावण के पुतले जलाकर बुराई पर अच्छाई की जीत का जश्न मनाया जाता है.

आज समाज में सभी के मन में रामायण की जो छवि अंकित है, उसमें सिनेमा का बहुत बड़ा योगदान है.

जब भी पर्दे पर राम से जुड़ी कहानी दिखाई जाती है, तो कहानी ऑडियंस के दिल में कितनी गहराई तक उतरेगी, ये तय करने में रावण की भूमिका बहुत महत्तवपूर्ण होती है.

हिंदी सिनेमा से लेकर टीवी और अब ओटीटी तक, कई कलाकार रावण का किरदार निभा चुके हैं.

चलिए आपको बताते हैं कि पर्दे पर अब तक कौन कौन से एक्टर्स रावन का रोल कर चुके हैं और रावण के रोल में उनकी एक्टिंग को कैसा रिस्पॉन्स मिला.

1. 'भूकैलास' और 'सीता राम कल्याणम' में एनटी रामा राव बने रावण

तेलुगु सिनेमा के दिग्गज एक्टर एनटी रामा राव उन कलाकारों में शामिल हैं, जिन्होंने पर्दे पर राम और रावण, दोनों का किरदार निभाया.

उन्होंने 1958 की फिल्म 'भूकैलास' और 1961 की फिल्म 'सीता राम कल्याणम' में रावण का रोल किया था. वहीं, 'लव कुश' (1963) में वह भगवान राम के किरदार में नजर आए.

एनटी रामा राव ने रावण को सिर्फ एक खलनायक के तौर पर नहीं, बल्कि एक शक्तिशाली और प्रभावशाली व्यक्तित्व वाले राजा के रूप में पेश किया.

धार्मिक और पौराणिक कहानियों पर आधारित फिल्मों में उनकी दमदार एक्टिंग और डायलॉग्स ने उन्हें खास पहचान दिलाई.

2. अरविंद त्रिवेदी ने 'रामायण' में निभाया रावण का किरदार

रामानंद सागर के मशहूर सीरियल 'रामायण' (1987) में रावण का किरदार अरविंद त्रिवेदी ने निभाया था.

उन्होंने इस किरदार को इतनी कुशलता से निभाया था कि आज भी बहुत से लोगों के मन में रावण की ये ही छवि अंकित है.

इस सीरियल में अरुण गोविल भगवान राम और दीपिका चिखलिया माता सीता के किरदार में थीं.

अरविंद त्रिवेदी ने न सि

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।