देश

एनटीए ने 84 विषयों के लिए यूजीसी-नेट जून 2026 के नतीजे घोषित किए

लेखक: AIR Raipur अंतिम अपडेट: 29 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति

रायपुर, 29 अगस्त 2026 विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा के 84 विषयों के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने इस वर्ष जून में हुई अंग्रेजी, वाणिज्य और समाजशास्त्र विषयों की परीक्षा, नए सिरे से आयोजित करने की घोषणा की है।

विशेषज्ञ समिति की प्रश्न पत्रों में तथ्यात्मक, टाइपिंग, अनुवाद और भाषा संबंधी त्रुटियां पाई जाने के बाद यह निर्णय लिया गया। 16 अगस्त को समाजशास्त्र, वाणिज्य और अंग्रेजी विषयों की उत्तर कुंजी जारी करने के बाद तीनों परीक्षाएं इस वर्ष सितंबर में फिर से आयोजित करने की घोषणा की गई थी। पुनर्परीक्षाएं 9 और 10 सितंबर को होंगी।

इसके लिए परीक्षार्थियों को अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा।

A
AIR Raipur

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।