राज्य

एनटीए ने यूजीसी-नेट जून 2026 के अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र के दोबारा होने वाले पेपर के लिए प्रवेशपत्र किए जारी

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 5 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति

अगस्त 05, शिमला (हिमाचल प्रदेश): राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने यूजीसी-नेट जून 2026 के अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र के दोबारा होने वाले पेपर के लिए प्रवेशपत्र जारी कर दिए हैं। परीक्षार्थी अपने प्रवेश पत्र यूजीसी-नेट की वेबसाइट पर लॉगिन कर डाउनलोड कर सकते हैं।

अंग्रेजी की परीक्षा 9 सितंबर को सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक होगी। कॉमर्स की परीक्षा उसी दिन दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक होगी। समाजशास्त्र की परीक्षा 10 सितंबर को सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक होगी। इन तीनों विषयों की परीक्षा पेपर में कुछ गलतियों की शिकायतों के बाद दोबारा आयोजित की जा रही है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।