राज्य

एनटीपीसी बाढ़ द्वारा मोबाइल मेडिकल यूनिट का संचालन जारी

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 1 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
एनटीपीसी बाढ़ द्वारा मोबाइल मेडिकल यूनिट का संचालन जारी

Marking : Lead All एनटीपीसी बाढ़ द्वारा मोबाइल मेडिकल यूनिट का संचालन जारी एनटीपीसी बाढ़ द्वारा परियोजना-प्रभावित ग्रामों में सामुदायिक विकास पहल के तहत मोबाइल मेडिकल यूनिट के नए चरण का संचालन 1 सितंबर 2026 से शुरू हुआ।

01 सितंबर , बाढ़ (बाढ़, बिहार) : एनटीपीसी बाढ़ द्वारा परियोजना-प्रभावित ग्रामों में सामुदायिक विकास पहल के तहत मोबाइल मेडिकल यूनिट के नए चरण का संचालन 1 सितंबर 2026 से शुरू हुआ। इस अवसर पर श्री सी. सत्य रामा कृष्ण, कार्यकारी निदेशक, बाढ़ ने एनटीपीसी बाढ़ से हरी झंडी दिखाकर मोबाइल मेडिकल यूनिट को रवाना किया।

यह मोबाइल मेडिकल यूनिट वर्ष 2022 से परियोजना-प्रभावित क्षेत्रों में लगातार स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रही है। मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से निःशुल्क प्रसव-पूर्व एवं प्रसव-पश्चात देखभाल, मातृ स्वास्थ्य सेवाएं और सामान्य स्वास्थ्य जांच उपलब्ध कराई जा रही है।

साथ ही, एनटीपीसी बाढ़ द्वारा निःशुल्क दवाइयों का वितरण तथा चिकित्सकीय परामर्श एवं फॉलो-अप की सुविधा भी प्रदान की जा रही है। यह पहल परियोजना-प्रभावित सभी 12 ग्राम पंचायतों में संचालित हो रही है।

इस चरण में मोबाइल मेडिकल यूनिट का संचालन अगले चार वर्षों के लिए निर्धारित किया गया है, जिससे परियोजना-प्रभावित गांवों में निरंतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी। इस स्टोरी फोल्डर में : विडिओ

Caption : एनटीपीसी बाढ़ द्वारा परियोजना-प्रभावित ग्रामों में सामुदायिक विकास पहल के तहत मोबाइल मेडिकल यूनिट के नए चरण का संचालन 1 सितंबर 2026 से शुरू हुआ।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

एनटीपीसी बाढ़ द्वारा मोबाइल मेडिकल यूनिट का नया चरण 1 सितंबर 2026 से शुरू हुआ, जिससे बाढ़ प्रभावित ग्रामों में चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो रही है। यह पहल बाढ़ के बाद पुनर्वास के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं की कमी को दूर करने के उद्देश्य से की गई है। खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि बाढ़ के कारण अस्पतालों तक पहुँच कठिन हो जाती है, और मोबाइल यूनिट से त्वरित उपचार संभव हो जाता है। आम जनता पर इसका असर यह है कि आपदाग्रस्त क्षेत्रों में समय पर इलाज मिल सकेगा, जिससे मृत्यु दर घटेगी और पुनर्वास प्रक्रिया तेज होगी।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।