खेल

ENG-PAK टेस्ट के बीच इमरान खान के बेटों का इंटरव्यू प्रसारित, PCB ने दी मैच रोकने की धमकी

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 28 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
ENG-PAK टेस्ट के बीच इमरान खान के बेटों का इंटरव्यू प्रसारित, PCB ने दी मैच रोकने की धमकी

लॉर्ड्स में गुरुवार से इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच दूसरा टेस्ट शुरू हुआ, जिसके पहले दिन ब्रॉडकास्टर ने इमरान खान के बेटों का इंटरव्यू प्रसारित किया. इमरान अभी जेल में हैं, जिनकी सेहत को लेकर उनके बेटों ने इस इंटरव्यू में चिंता जताई और कहा कि उन्हें अपने पिता की जिंदगी को लेकर भी डर है.

इस इंटरव्यू को लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड भड़क गया, उन्होंने ब्रॉडकास्टर स्काई स्पोर्ट्स के खिलाफ औपचारिक शिकायत भी दर्ज कराई है. मैच रोकने की धमकी

क्रिकइन्फो की रिपोर्ट के अनुसार लॉर्ड्स टेस्ट के बीच इमरान खान के बेटों के इंटरव्यू से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड इतना नाराज हो गया कि उन्होंने विरोध के तौर पर ब्रेक के बाद टीम को मैदान पर नहीं भेजने के विकल्प पर भी विचार किया था.

उन्होंने कथित तौर पर चेतावनी दी थी कि अगर इंटरव्यू प्रसारित किया गया तो लंच के बाद उनकी टीम मैदान पर नहीं उतरेगी. इस बीच स्काई स्पोर्ट्स ने कुछ देर के लिए इंटरव्यू को रोक दिया था, लेकिन बाद में 18 मिनट का इंटरव्यू प्रसारित कर दिया.

इंटरव्यू जब खत्म हुआ, पाकिस्तान के खिलाड़ी दूसरे सेशन के लिए मैदान पर उतरने के लिए तैयारी कर रहे थे. इमरान खान के बेटों ने क्या कहा

इमरान खान के बेटों का इंटरव्यू इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइक एथर्टन ने किया, जो अभी स्काई स्पोर्ट्स के साथ जुड़े हुए हैं.

इसमें इमरान के बेटों कासिम और सुलेमान खान ने अपने पिता की सेहत को लेकर चिंता जताई और कहा कि उन्हें अपने पिता की जिंदगी को लेकर भी डर है. इमरान 3 सालों से जेल में हैं.

आरोप लगते रहे हैं कि पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर और पूर्व प्रधानमंत्री इमरान को जेल में अच्छा इलाज नहीं मिलता. उनके बेटों ने ये भी कहा कि उनके पिता को उचित चिकित्सा सुविधा मिलनी चाहिए. यह भी पढ़ें- <a href="https://www.abplive.com/sports/cricket/former-cricketer-sachin-tendulkar-prays-for-and-expresses-grief-o

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।