EPF Interest: अब तक खाते में क्रेडिट नहीं हुआ PF का ब्याज? ऐसे चेक करें अपना स्टेटस और बैलेंस, समझें पूरा प्रोसेस

EPF Interest: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) अपने सदस्यों को पीएफ के अलावा भी कई तरह की सुविधाएं देता है. हर महीने कर्मचारी की सैलरी से कटने वाला EPF यानी Employees’ Provident Fund रिटायरमेंट के लिए ब्याज के साथ जुड़ता जाता है. इन दिनों पीएफ के ब्याज को लेकर चर्चा काफी तेज है.
दरअसल, अभी तक लोगों को पीएफ के ब्याज के क्रेडिट होने का मैसेज नहीं आया है. ऐसे में जब कर्मचारी अपना PF balance चेक करता है और उसमें ब्याज की अलग एंट्री दिखाई नहीं देती, तो अक्सर उसके मन में सवाल उठता है कि आखिर PF का interest खाते में आया है या नहीं?
चलिए जानते हैं पीएफ खाते में ब्याज आया या नहीं कैसे चेक करें. कैसे चेक करें PF का ब्याज? अगर आपने कई दिनों से अपनी PF Passbook हीं देखी है और ब्याज नहीं चेक किया है तो ऐसे में सबसे पहले आपको पासबुक देखनी चाहिए.
अपनी पीएफ या मेंबर पासबुक देखने के लिए आपको सबसे पहले EPFiGMS पोर्टल पर जाना चाहिए आप यहां जाकर अपना ब्याज चेक कर सकते हैं. इसके अलावा आप UMANG ऐप के जरिए भी अपने पीएफ खाते का बैलेंस देख सकते हैं. यहां आपको आपके ब्याज का पैसा और जमा राशि की पूरी जानकारी मिल जाएगी.
इसके साथ ही आप यहां पर अपना बैलेंस और हर महीने कटने वाली राशि का अमाउंट भी देख सकेंगे. PF का ब्याज नहीं आने पर क्या करें? अगर लंबा समय हो गया है और आपके खाते में अभी तक कोई ब्याज नहीं आया है तो ऐसे में आप इसकी शिकायत कर सकते हैं. EPFO को सीधे इसकी शिकायत की जा सकती है कि अबतक आपके खाते में ब्याज नहीं आया है.
आप हेल्पलाइन नंबर या आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर शिकायत दर्ज करा सकते हैं. इसके लिए आप आप आधिकारिक साइट EPFiGMS.gov.in पर जाकर भी शिकायत दर्ज कर सकते हैं. इसके लिए हेल्पलाइन नंबर 14470 पर कॉल करने के साथ ही 1800 118 005 पर भी कॉल कर संपर्क कर सकते हैं. हालांकि, अकाउंट और पीएफ का स्टेटस देखने के बाद ही शिकायत करना सही है.
📡 स्रोत: NewsData.io