EPFO WhatsApp Channel: क्या WhatsApp से निकाल सकते हैं PF का पैसा? जानें चैनल की पूरी जानकारी
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
EPFO WhatsApp Channel: अगर आप भी नौकरी करते हैं और आपकी भी सैलरी से हर महीने PF कटता है, तो यह खबर आपके लिए है। EPFO ने पीएफ खाते और पेंशन से जुड़े कोई भी नियमों की जानकारी के लिए अब आपको दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने WhatsApp पर अपना खुद का आधिकारिक चैनल जारी किया है।
इसमें आपको पेंशन और PF से जुड़े किए गए किसी भी तरह बदलाव (EPFO PF Update) के बारें में पता चल जाएगा। इस चैनल के जरिए EPFO मेंबर्स और पेंशनर्स को PF, पेंशन और संगठन से जुड़े जरूरी अपडेट सीधे WhatsApp पर (EPFO WhatsApp Channel) मिल सकते हैं। बता दें कि, अब तक EPFO के Whatsaap चैनल से जुड़ने वाले लोगों की संख्या 2 लाख के पार हो (EPFO Latest News 2026) चुकी है।
क्यों बनाया WhatsApp चैनल?
EPFO के आधिकारिक WhatsApp चैनल के माध्यम से कर्मचारी भविष्य निधि (EPF), कर्मचारी पेंशन योजना (EPS) और कर्मचारी जमा संबद्ध बीमा योजना (EDLI) से जुड़ी जरूरी सूचनाएं प्राप्त (EPFO Pension News) कर सकते हैं। इसके अलावा, संगठन की नई पहल, महत्वपूर्ण तारीखों और कर्मचारियों की शिकायतों के समाधान के लिए आयोजित शिविरों से संबंधित अपडेट भी यहां साझा किए जा सकते हैं।
इस पहल का उद्देश्य कर्मचारियों और नियोक्ताओं तक योजनाओं से जुड़ी जानकारी आसानी से पहुंचाना है, ताकि उन्हें हर छोटी-बड़ी सूचना के लिए अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर जाने की जरूरत न पड़े। मोबाइल से ऐसे जॉइन करें चैनल EPFO का चैनल फॉलो करने के लिए WhatsApp खोलें और अपडेटस सेक्शन में (How to Join EPFO WhatsApp Channel) जाएं।
इसके बाद चेनलस में जाकर एक्सपलोर विकल्प चुनें। सर्च बॉक्स में EPFO लिखें और संगठन का आधिकारिक चैनल पहचानकर फौलो पर क्लिक कर दें। चैनल से जुड़ने के बाद वहां प्रकाशित होने वाले अपडेट देखे जा सकते हैं... 1.
अपने स्मार्टफोन में WhatsApp खोलें। 2. नीचे या ऊपर दिए गए Updates (अपडेट्स) सेक्शन पर जाएं। 3. Channels (चैनल्स) के सामने दिए गए Explore (एक्सप्लोर) विकल्प पर क्लिक करें। 4. सर्च बॉक्स में EPFO लिखकर खोजें। 5.
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के आधिकारिक और ब्लू टिक वाले चैनल को पहचानें। 6. संगठन का ऑफिशियल चैनल पहचानें और Follow पर क्लिक कर दें। । 7.
आप EPFO द्वारा साझा किए गए आधिकारिक WhatsApp चैनल लिंक पर क्लिक करके भी सीधे चैनल से जुड़ सकते हैं। क्या WhatsApp से सीधे निकाल सकते हैं PF का पैसा?
EPFO के WhatsApp चैनल को लेकर कर्मचारियों को एक बात समझना जरूरी है। यह चैनल मुख्य रूप से जानकारी, घोषणाओं और जागरूकता से जुड़ी सामग्री उपलब्ध कराने के लिए है। इसके जरिए सीधे पीएफ का पैसा निकालने, पेंशन के लिए आवेदन करने या बीमा क्लेम का निपटारा करने की सुविधा नहीं मिलती। इन सेवाओं का लाभ लेने के लिए कर्मचारियों को EPFO के आधिकारिक पोर्टल, UMANG ऐप या संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय की सहायता लेनी होगी। किसी भी वित्तीय प्रक्रिया को पूरा करने से पहले आधिकारिक माध्यम से जानकारी की पुष्टि करना जरूरी है।
📡 स्रोत: NewsData.io