विदेश

एस. जयशंकर की रूस यात्रा, IRIGC-TEC बैठक में होंगे शामिल

लेखक: DD News अंतिम अपडेट: 24 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
एस. जयशंकर की रूस यात्रा, IRIGC-TEC बैठक में होंगे शामिल

24 अगस्त, नई दिल्ली: विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर अपने दो दिवसीय रूस दौरे पर हैं। मॉस्को में भारत के राजदूत विनय कुमार और रूसी विदेश मंत्रालय के अधिकारी अलेक्जेंडर लियोनिदोविच कोज़लोव ने उनका स्वागत किया। डॉ. जयशंकर रूस के पहले उप-प्रधानमंत्री डेनिस मंतुरोव के साथ 27वीं IRIGC-TEC बैठक की सह-अध्यक्षता करेंगे।

इस दौरान व्यापार, आर्थिक, वैज्ञानिक, तकनीकी और सांस्कृतिक सहयोग पर चर्चा होगी।अपनी यात्रा के दौरान विदेश मंत्री रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से भी मिलेंगे और क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करेंगे। (File photo: विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर)

D
DD News

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।