राजनीति

एसआईआर के तहत आवेदनों के डिजिटाइजेशन के लिए बूथों पर विशेष कैम्प

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 5 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
एसआईआर के तहत आवेदनों के डिजिटाइजेशन के लिए बूथों पर विशेष कैम्प

एसआईआर के तहत दावा-आपत्ति अवधि में मिले आवेदनों के डिजिटाइजेशन के लिए बूथों पर विशेष कैम्प का आयोजन, फार्म-6 के 7.35 लाख से अधिक आवेदन मिले, 19 अक्टूबर को मतदाता सूची होगी प्रकाशित।

Short Headline: एसआईआर के तहत आवेदनों के डिजिटाइजेशन के लिए बूथों पर विशेष कैम्प

05 अक्टूबर, रांची: एसआईआर के तहत राज्य में दावा आपत्ति अवधि के दौरान प्राप्त आवेदनों के डिजिटाइजेशन के लिए आज बूथों पर विशेष कैम्प का आयोजन किया गया है। डिजिटाइजेशन को गति देने के लिए अतिरिक्त कर्मियों को भी प्रतिनियुक्त किया गया है। राज्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार फार्म-6 के सात लाख पैंतीस हजार से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं।

चुनाव से जुड़े कर्मियों ने कल चार हजार से अधिक प्रपत्रों को डिजिटाइज किया। फार्म-8 के लगभग तीन हजार आवेदनों का डिजिटाइजेशन किया गया। फार्म-6 ए और फार्म-7 के माध्यम से प्राप्त आवेदनों को भी डिजिटाइज किया जा रहा है। एसआईआर के तहत राज्य में 19 अक्टूबर को मतदाता सूची का प्रकाशन होगा।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।