एसआईआर के तहत 9 अक्टूबर तक विशेष डिजिटाइजेशन कैंप, 10 अक्टूबर को सभी बूथों पर मेगा हेल्पडेस्क
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
झारखंड में एसआईआर के तहत 7 से 9 अक्टूबर तक सभी मतदान केंद्रों पर विशेष डिजिटाइजेशन कैंप लगाए जा रहे हैं, 10 अक्टूबर को बूथों पर लगेगा मेगा हेल्पडेस्क।
Short Headline: एसआईआर के तहत 9 अक्टूबर तक विशेष डिजिटाइजेशन कैंप, 10 अक्टूबर को सभी बूथों पर मेगा हेल्पडेस्क
07 अक्टूबर, रांची: झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान एसआईआर के तहत चुनाव आयोग ने मतदाताओं की मदद के लिए विशेष व्यवस्था की है। दावा और आपत्ति की प्रक्रिया के बीच आज से 9 अक्टूबर तक सभी मतदान केंद्रों पर विशेष डिजिटाइजेशन कैंप लगाए जा रहे हैं। इसके बाद 10 अक्टूबर को सभी बूथों पर मेगा हेल्पडेस्क लगाया जाएगा। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारियों, ईआरओ और एईआरओ के साथ एसआईआर से जुड़े कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने मतदाताओं को भेजे गए नोटिस की सुनवाई और पात्र लोगों के नाम मतदाता सूची में जोड़ने की प्रक्रिया को तेजी से पूरा करने का निर्देश दिया।