एसआईआर के विरोध में कांग्रेस के आंदोलन पर भाजपा ने उठाए सवाल
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
एसआईआर के विरोध में कांग्रेस के आंदोलन पर भाजपा ने उठाए सवाल, प्रदेश प्रवक्ता अजय साह ने कहा कि झारखंड कांग्रेस का आंदोलन विरोधाभासों से भरा हुआ, कांग्रेस अपनी ही सरकार और कार्यकर्ताओं की भूमिका पर उठा रही प्रश्नचिह्न।
Short Headline: एसआईआर के विरोध में कांग्रेस के आंदोलन पर भाजपा ने उठाए सवाल
11 अक्टूबर, रांची: भाजपा ने झारखंड में एसआईआर के विरोध में कांग्रेस की ओर से चलाए जा रहे आंदोलन पर कड़ा प्रहार किया है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अजय साह ने कहा कि झारखंड कांग्रेस का आंदोलन विरोधाभासों से भरा हुआ है। झारखंड में एसआईआर की प्रक्रिया को लागू करने की जिम्मेदारी बीएलओ, बीडीओ, सीओ, एसडीएम और डीसी जैसे अधिकारियों एवं कर्मचारियों की है, जो राज्य की हेमंत सोरेन सरकार के प्रशासनिक तंत्र के अंतर्गत कार्य कर रहे हैं।
इसके अलावा कांग्रेस और झामुमो के कार्यकर्ता भी बूथ लेवल एजेंट, बीएलए के रूप में इस प्रक्रिया में भाग ले रहे हैं। ऐसे में एसआईआर की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाकर कांग्रेस एक तरह से अपनी ही सरकार और अपने ही कार्यकर्ताओं की भूमिका पर प्रश्नचिह्न लगा रही है।