एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कंपनी में 24 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय, रोहड़ू में 17 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
अगस्त 15, शिमला (हिमाचल प्रदेश): जिला रोजगार कार्यालय शिमला द्वारा एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड, छोटा शिमला में विभिन्न पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है। जिला रोजगार अधिकारी शिमला प्रवीन नगराईक ने बताया कि इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 17 सितंबर, 2026 को प्रातः 10:30 बजे उप रोजगार कार्यालय, रोहड़ू में साक्षात्कार के लिए उपस्थित हो सकते हैं।
उन्होंने बताया कि कंपनी द्वारा डेवलपमेंट मैनेजर (रेगुलर) के 2 पद तथा लाइफ मित्र (फाइनेंशियल एडवाइजर) (पार्ट टाइम) के 22 पद भरे जाएंगे। डेवलपमेंट मैनेजर पद के लिए शैक्षणिक योग्यता स्नातक जबकि वेतन 22,000 रुपये प्रतिमाह+इंसेंटिव होगा। वहीं, लाइफ मित्र पद के लिए 10वीं/12वीं/स्नातक अभ्यर्थी पात्र होंगे तथा मानदेय कमीशन/टारगेट आधारित होगा।
इन पदों के लिए महिला एवं पुरुष दोनों अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं और आयु सीमा 18 से 45 वर्ष निर्धारित है। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थियों का रोजगार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य है। जिन अभ्यर्थियों का पंजीकरण नहीं हुआ है, वे eemis.hp.gov.in पर घर बैठे ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।
अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के समय अपने सभी आवश्यक दस्तावेज एवं रिज्यूम साथ लाने होंगे। अधिक जानकारी के लिए 8580560705, 9318013313 तथा 9418604804 नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड ने शिमला में 24 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू आयोजित करने का निर्णय लिया है, जिसमें इच्छुक छात्र 17 सितंबर, 2026 को उप रोजगार कार्यालय, रोहड़ू में साक्षात्कार देंगे। यह कदम कंपनी के विस्तार और रोजगार सृजन के प्रयासों का हिस्सा है, जिससे क्षेत्रीय युवाओं को बेहतर कैरियर विकल्प मिलेंगे। इस खबर का महत्व इसलिए है क्योंकि यह स्थानीय नौकरी के अवसरों को बढ़ाता है और शिमला के रोजगार बाजार में नई ऊर्जा लाता है। आम जनता को इससे बेहतर वेतन, स्थिर नौकरी और करियर विकास के रा