राज्य

एसएसबी के जवानों के लिए नई सुविधाओं का शिलान्यास

लेखक: AIR Lucknow अंतिम अपडेट: 21 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
एसएसबी के जवानों के लिए नई सुविधाओं का शिलान्यास

एसएसबी के जवानों के लिए नई सुविधाओं का शिलान्यास आज लखनऊ में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की चतुर्थ वाहिनी, मोहनलालगंज में जवान बैरक, अधीनस्थ अधिकारी मेस और आवासीय भवनों का भौतिक शिलान्यास किया।इसके साथ ही उन्होंने क्षेत्रक मुख्यालय, प्रशिक्षु प्रशिक्षण केंद्र एवं संयुक्त चिकित्सालय गोरखपुर तथा 22वीं वाहिनी महाराजगंज के विभिन्न भवनों का ई-शिलान्यास भी किया।ये आधारभूत संरचनाएँ एसएसबी के जवानों के कल्याण, सुविधाओं और कार्यक्षमता को और मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगी।

एसएसबी भारत-नेपाल और भारत-भूटान सीमाओं की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार है।कार्यक्रम के दौरान केन्द्रीय मंत्री ने पौधारोपण भी किया और जवानों के साथ अल्पाहार कर उनका उत्साहवर्धन किया।इस अवसर पर एसएसबी के अधिकारी और जवान मौजूद रहे।

A
AIR Lucknow

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।