एसएसबी परिसर में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
12 अक्तूबर 2026, चम्पावत: साइबर सुरक्षा जागरूकता माह के तहत चम्पावत जिला मुख्यालय के एसएसबी परिसर में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में वाहिनी के बलकार्मिकों और संदीक्षा सदस्यों को साइबर अपराधों से बचाव एवं सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के संबंध में जानकारी दी गई।
उनको मोबाइल फोन, इंटरनेट एवं सोशल मीडिया का सुरक्षित एवं जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने, अनजान लिंक पर क्लिक न करने, संदिग्ध मैसेज व ई-मेल से सावधान रहने तथा किसी अनजान व्यक्ति के साथ अपनी व्यक्तिगत जानकारी, पासवर्ड, OTP एवं बैंक संबंधी जानकारी साझा न करने के संबंध में जागरूक किया गया।
इसके साथ ही किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी की स्थिति में अधिकारियों को सूचित करने, टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करने एवं www.cybercrime.gov.in पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन शिकायत दर्ज करने के संबंध में भी जानकारी दी गई।
इस अवसर पर साइबर सुरक्षा जागरूकता के क्षेत्र में सराहनीय योगदान एवं कार्यशाला के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले कार्मिकों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित भी किया गया।
संलग्न- फोटो
🎙️ वॉयस ऑफ क्रांति का मत
साइबर जागरूकता से हम न केवल अपनी व्यक्तिगत सुरक्षा बढ़ाते हैं, बल्कि समाज के डिजिटल भविष्य को भी सुरक्षित बनाते हैं। जब हम मोबाइल, इंटरनेट और सोशल मीडिया का जिम्मेदारी से उपयोग करते हैं, तो हम अनजाने में दूसरों को भी सुरक्षित रख पाते हैं। यह एक छोटा कदम है, पर इसका प्रभाव गहरा है—सभी को मिलकर डिजिटल साक्षरता बढ़ाएँ, ताकि हर नागरिक सुरक्षित और सशक्त बन सके।