एसजीपीजीआई में VATS सर्जरी से पिचके फेफड़े को मिली नई जिंदगी
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
लखनऊ के संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) के एपेक्स ट्रॉमा सेंटर के डॉक्टरों ने 50 वर्षीय मरीज की जटिल VATS सर्जरी सफलतापूर्वक की। मरीज के सीने में करीब 1.2 लीटर गाढ़ा मवाद भर गया था और एक फेफड़ा पूरी तरह पिचक गया था। डॉक्टरों ने VATS तकनीक से मवाद निकालने के साथ फेफड़े पर जमी कठोर झिल्ली को हटाया, जिससे पिचका हुआ फेफड़ा दोबारा फैल सका। हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और हृदय रोग से पीड़ित मरीज की हालत में सुधार के बाद 14 सितंबर को उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।