विदेश

एशिया कप के लिए पाकिस्तान टीम का एलान, भारत के साथ इस दिन भिड़ंत

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 16 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
एशिया कप के लिए पाकिस्तान टीम का एलान, भारत के साथ इस दिन भिड़ंत

महिला ट्वेंटी20 एशिया कप का 10वां संस्करण 28 अगस्त से शुरू होगा, जिसके लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने स्क्वाड का एलान कर दिया है. यूएई में आयोजित होने वाला ये टूर्नामेंट 13 सितंबर तक चलेगा, जिसमें भारत बनाम पाकिस्तान एक मैच कन्फर्म है. दोनों टीमें एक ही ग्रुप में हैं. इसके आलावा PCB ने जापान में होने वाले एशियन गेम्स के लिए भी पाकिस्तानी टीम का एलान किया है.

एशियाई खेलों के लिए पाकिस्तान टीम में सीनियर बल्लेबाज आलिया रियाज को शामिल किया है, वहीं सदाफ शम्स और सिदरा अमीन को नजरअंदाज किया. दोनों टूर्नामेंट में कमान फातिमा सना के हाथों में होगी, जो 'द हंड्रेड' में खेलने की वजह से श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज में नहीं खेली थी। पहले 28 सितंबर से एशिया कप शुरू होगा.

एशिया कप के बाद सितंबर में एशियन गेम्स होंगे. जापान में होने वाले इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान को डायरेक्ट क्वार्टर फाइनल में जगह मिली है. पाकिस्तान का मैच 17 को थाईलैंड के साथ है. इसके बाद 20 सितंबर को सेमीफाइनल है, खिताबी भिड़ंत 22 सितंबर को है.

यह भी पढ़ें- 1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ

कब है भारत बनाम पाकिस्तान मैच?

महिला एशिया कप 2026 में कुल 8 टीमें शामिल हैं, जिन्हें 4-4 के 2 ग्रुप्स में रखा गया है. ग्रुप ए में भारत, हांगकांग, पाकिस्तान और थाईलैंड है. भारत का पहला मैच थाईलैंड के साथ 30 अगस्त को है. दूसरे मैच में भारत की भिड़ंत हांगकांग के साथ 3 सितंबर को है. ग्रुप स्टेज का आखिरी मैच भारत पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी. भारत बनाम पाकिस्तान मैच 5 सितंबर को है. सभी मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे.

महिला एशिया कप 2026 के लिए पाकिस्तान टीम

फातिमा सना (कप्तान), आयशा जफर, इम

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।