खेल

एशियाई खेल 2026: प्रधानमंत्री मोदी ने स्वर्ण पदक जीतने पर महिला क्रिकेट टीम को दी बधाई

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
एशियाई खेल 2026: प्रधानमंत्री मोदी ने स्वर्ण पदक जीतने पर महिला क्रिकेट टीम को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जापान के नागोया में आयोजित एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने पर महिला क्रिकेट टीम को बधाई दी है। इसे भारतीय क्रिकेट के लिए एक शानदार उप्लब्धि बताते हुए श्री मोदी ने कहा कि इस जीत के साथ भारत को खेलों के इस संस्करण का पहला स्वर्ण पदक मिला है।

उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि यह आत्मविश्वास, कौशल और शानदार टीम वर्क से भरपूर एक प्रभावशाली प्रदर्शन था। प्रधानमंत्री ने कहा कि टीम ने देश को गौरवान्वित किया है। यह जीत देश भर के युवा क्रिकेटरों को प्रेरित करेगी।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।