एशियाई खेल: प्रधानमंत्री मोदी ने सॉफ्ट टेनिस खिलाड़ी जय मीणा को कांस्य पदक जीतने पर दी बधाई
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सॉफ्ट टेनिस खिलाड़ी जय मीणा को पुरुष व्यक्तिगत स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने और एशियाई खेलों में सॉफ्ट टेनिस में भारत का पहला पदक दिलाने पर बधाई दी है।
सोशल मीडिया पोस्ट में श्री मोदी ने कहा कि जय मीणा की यह उपलब्धि देश में सॉफ्ट टेनिस के लिए एक यादगार नया अध्याय है। उन्होंने कहा कि यह पदक कई और युवाओं को सॉफ्ट टेनिस अपनाने और इसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करेगा।