एशियन गेम्स-2026 में रजत पदक जीतने वाले सावन बरवाल को सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी बधाई
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
एशियन गेम्स-2026 की पुरुष मैराथन स्पर्धा में रजत पदक जीतने वाले एथलीट सावन बरवाल को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बधाई दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर सावन बरवाल को उनकी उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सावन बरवाल की यह उपलब्धि भारतीय एथलेटिक्स के लिए गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने रजत पदक विजेता एथलीट के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनकी सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की।