एशियन गेम्स: भारत ने 50 मीटर राइफल 3 पोजिशंस में जीता रजत पदक
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
सितंबर 25, नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय निशानेबाजों ने 50 मीटर राइफल 3 पोजिशंस टीम इवेंट में रजत पदक जीता है। रुद्रांक्ष पाटिल, ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर और नीरज कुमार की तिकड़ी ने भारत को सिल्वर मेडल दिलाया।
व्यक्तिगत क्वालिफिकेशन में ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर तीसरे और नीरज कुमार चौथे स्थान पर रहे। दोनों निशानेबाजों ने व्यक्तिगत फाइनल के लिए भी क्वालिफाई किया है।