खेल

एशियन गेम्स में भारत की खराब शुरुआत, पहले ही मैच में मिली हार

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 18 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
एशियन गेम्स में भारत की खराब शुरुआत, पहले ही मैच में मिली हार

एशियन गेम्स 2026 में भारत की शुरुआत कुछ खास नहीं रही.

टेकबॉल के मेंस डबल्स में डेक्लन मार्शल गोंसाल्वेस और मोहम्मद अनस इमरान बेग की जोड़ी को दोनों मैचों में हार मिली. पहले वियतनाम और फिर दक्षिण कोरिया ने भारतीय जोड़ी को हरा दिया.

लगातार दो हार के बाद भारत की मेंस डबल्स में चुनौती खत्म हो गई.

भारत का पहला मुकाबला वियतनाम की ट्रूओंग जियांग बा और आन्ह खोआ ले की जोड़ी से हुआ. पहले गेम में भारत ने अच्छी टक्कर दी.

एक समय स्कोर 10-10 से बराबर था, लेकिन इसके बाद वियतनाम ने लगातार 2 प्वाइंट लेकर गेम 12-10 से जीत लिया. दूसरे गेम में भी भारतीय जोड़ी को 8-12 से हार मिली. इस तरह वियतनाम ने मुकाबला 2-0 से अपने नाम कर लिया.

यह भी पढ़े: सचिन तेंदुलकर से यूसुफ पठान तक, खेल जगत के इन दिग्गजों ने पीएम मोदी को किया बर्थडे विश

दूसरे मैच में दक्षिण कोरिया ने हराया

इसके बाद भारत का सामना दक्षिण कोरिया के जुनसुक ली और ताएबीन ली से हुआ.

इस मैच में भारतीय जोड़ी को दोनों गेम में हार मिली.

दक्षिण कोरिया ने पहला गेम 12-4 और दूसरा गेम 12-7 से जीत लिया. 0-2 की हार के साथ गोंसाल्वेस और बेग ग्रुप बी में सबसे नीचे रहे और क्वार्टर फाइनल में जगह नहीं बना सके.

गोंसाल्वेस और बेग एशियन गेम्स में विश्व चैंपियनशिप के पदक के साथ उतरे थे.

दोनों ने 2024 में वियतनाम में हुए टेकबॉल विश्व चैंपियनशिप के मेंस डबल्स में कांस्य पदक जीता था. ये टेकबॉल विश्व चैंपियनशिप में भारत का पहला पदक था.

मेंस डबल्स में भारत का सफर खत्म हो गया है, लेकिन टेकबॉल में भारत के पास अभी और मुकाबले बाकी हैं. मोहम्मद अनस इमरान बेग मिक्स्ड डबल्स में क्विम्सी डिसूजा के साथ उतरेंगे.

वहीं, क्विम्सी विमेंस सिंगल्स में भारत की तरफ से खेलेंगी.

क्या है टेकबॉल

टेकबॉल फुटबॉल और टेबल टेनिस से मिलता

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।