राज्य

एशियन गेम्स: भारत की पुरुष स्कीट टीम ने जीता कांस्य पदक

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 11 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
एशियन गेम्स: भारत की पुरुष स्कीट टीम ने जीता कांस्य पदक

सितंबर 23, नई दिल्ली: एशियन गेम्स में भारत ने निशानेबाजी में एक और पदक अपने नाम किया है। पुरुषों की स्कीट टीम स्पर्धा में अनंतजीत सिंह नरूका, भवतेग सिंह गिल और मैराज अहमद खान की तिकड़ी ने कांस्य पदक जीता।

भारतीय टीम ने कुल 346 हिट्स के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। कतर ने स्वर्ण पदक, जबकि कुवैत ने रजत पदक अपने नाम किया।

वहीं, अनंतजीत सिंह नरूका ने पुरुषों की व्यक्तिगत स्कीट स्पर्धा के फाइनल में भी जगह बना ली है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।