एशियन गेम्स: भारत को स्क्वैश में मिला दूसरा रजत
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
सितंबर 27, नई दिल्ली: भारत की स्क्वैश खिलाड़ी अनाहत सिंह ने एशियन गेम्स में महिला एकल स्पर्धा का रजत पदक जीता।
महिला एकल के फाइनल में अनाहत सिंह को मलेशिया की सिवासंगरी सुब्रमण्यम के खिलाफ 0-3 से हार का सामना करना पड़ा।
सिवासंगरी ने मुकाबला 11-4, 11-4 और 11-7 से अपने नाम किया।
इस पदक के साथ अनाहत सिंह एशियन गेम्स में स्क्वैश के महिला एकल में रजत पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गई हैं।