एशियन गेम्स: भारत ने ट्रैप मिक्स्ड टीम इवेंट में जीता स्वर्ण पदक
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
सितंबर 30, नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 में शूटिंग के ट्रैप मिक्स्ड टीम इवेंट में भारत ने स्वर्ण पदक जीता है। भारतीय जोड़ी नीरू और किनान ने फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए 40 में से 34 शॉट के स्कोर के साथ एशियन रिकॉर्ड बनाया और गोल्ड मेडल अपने नाम किया।
भारतीय जोड़ी ने फाइनल में कतर की जोड़ी को पीछे छोड़ते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। कतर ने 40 में से 32 शॉट के स्कोर के साथ रजत पदक जीता।
इससे पहले नीरू महिला ट्रैप व्यक्तिगत स्पर्धा में भी स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं। इसके साथ ही एशियन गेम्स 2026 में नीरू के नाम अब दो स्वर्ण पदक हो गए हैं।